{"_id":"5b44c8294f1c1b05278b5acc","slug":"woman-with-his-son-commit-suicide-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः पति से विवाद के बाद महिला बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः पति से विवाद के बाद महिला बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
suicide at railway track
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में एक एक महिला ने पति से विवाद के बाद सोमवार रात तीन साल के बेटे के साथ मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए।
बीजपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत पिंडारी के संचिराडाड़ की पूनम (25) पत्नी राजेंद्र और उसके तीन वर्षीय पुत्र आयुष के क्षतविक्षत शव बैढ़न थाना क्षेत्र के गोभा सुईडीह गांव के पास सोमवार की रात नौ बजे रेलवे लाइन पर मिले।
एनटीपीसी रिहंद के कुछ सुरक्षा कर्मियों ने शव देखे और इसकी सूचना बैढ़न पुलिस को दी। पुलिस ने रात 11 बजे दोनों शव कब्जे में ले लिए। इस दौरान पूनम के मायके वाले घटनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मालगाड़ी से कटने के कारण दोनों की मौत हुई है। घटना की वजह पूनम का पति से सोमवार शाम को विवाद होना बताया जा रहा है। आरोप है कि राजेंद्र ने विवाद के बाद पूनम की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज पूनम तीन वर्षीय पुत्र को लेकर निकल गई थी।