{"_id":"5e5fb7688ebc3ef40b59501b","slug":"woman-trying-to-commite-suicide-jumps-from-bridge-into-ganga-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेटों पर बोझ न पड़े तो मां ने गंगा में लगाई छलांग, आर्थिक तंगी से हो गई थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेटों पर बोझ न पड़े तो मां ने गंगा में लगाई छलांग, आर्थिक तंगी से हो गई थी परेशान
Wed, 04 Mar 2020 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला आर्थिक तंगी की वजह से जान देने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। महिला को वहां मौजूद मछुआरों ने उन्हें बचा लिया। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गरीबी और पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर बुधवार की दोपहर एक महिला ने जयप्रभा सेतु से छलांग लगा दी। नदी में मौजूद राहुल बिंद और नारायण बिंद सहित कई मछुआरों ने डूब रही महिला को नौका के सहारे नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बाद में जख्मी महिला को एंबुलेंस से ग्रामीणों ने मांझी पीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद महिला ने अपना नाम देवंती कुंअर और गांव का नाम भगवानपुर थाना बैरिया जिला बलिया बताया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके पुत्र हरेंद्र साह और जितेंद्र साह गरीबी से जूझ रहे हैं। मैं उनपर बोझ बनने के बजाय आत्महत्या करना चाह रही थी। यही सोचकर नदी में छलांग लगाने का फैसला किया।