{"_id":"5f71ee3e8ebc3e5bc527d294","slug":"woman-teacher-attacked-on-headmaster-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: प्रधानाध्यापक पर डंडा लेकर दौड़ी महिला शिक्षामित्र, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: प्रधानाध्यापक पर डंडा लेकर दौड़ी महिला शिक्षामित्र, जानें क्या है मामला
Mon, 28 Sep 2020 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 28 Sep 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मऊ जिले के मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय ढांढाचंवर पर सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल खुलते ही पास के गांव में रहने वाली महिला शिक्षा मित्र ने प्रधानाध्यापक वसीम अहमद पर अचानक डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना से मौके पर मौजूद सहायक अध्यापक सहित अन्य लोग अवाक रह गए। लोगों के हस्तक्षेप और काफी समझाने बुझाने पर महिला शिक्षा मित्र किसी तरह से शांत हुई। लेकिन इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक वसीम अहमद ने बताया कि वो स्कूल के अन्य सहायक अध्यापकों से बात कर ही रहे थे। तभी महिला शिक्षा मित्र घर से डंडा लेकर आई और उन पर हमला कर दिया। इस घटना से स्कूल के स्टाफ सहित आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बाबत बात करने पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद नीरज कुमार पाठक ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर मिल गई है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।