फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman teacher attacked on headmaster in mau up

मऊ: प्रधानाध्यापक पर डंडा लेकर दौड़ी महिला शिक्षामित्र, जानें क्या है मामला

Mon, 28 Sep 2020 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Sep 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
woman teacher attacked on headmaster in mau up
demo pic

मऊ जिले के मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय ढांढाचंवर पर सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल खुलते ही पास के गांव में रहने वाली महिला शिक्षा मित्र ने प्रधानाध्यापक वसीम अहमद पर अचानक डंडे से हमला कर दिया।

विज्ञापन

इस घटना से मौके पर मौजूद सहायक अध्यापक सहित अन्य लोग अवाक रह गए। लोगों के हस्तक्षेप और काफी समझाने बुझाने पर महिला शिक्षा मित्र किसी तरह से शांत हुई। लेकिन इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया।
विज्ञापन



प्रधानाध्यापक वसीम अहमद ने बताया कि वो स्कूल के अन्य सहायक अध्यापकों से बात कर ही रहे थे। तभी महिला शिक्षा मित्र घर से डंडा लेकर आई और उन पर हमला कर दिया। इस घटना से स्कूल के स्टाफ सहित आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बात करने पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद नीरज कुमार पाठक ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा दी गई तहरीर मिल गई है। जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed