मंडुवाडीह में फिर सरेराह महिला की चेन छीनी गई, बदमाशों के वार से महिला जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में पुलिस डाल-डाल और चेन छीनने वाले बदमाश पात-पात की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस चेन छीनने के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाई। इसके 24 घंटे बाद रविवार की रात ककरमत्ता पुल के समीप बदमाशों ने बाइक सवार महिला के गले पर झपट्टा मार कर मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन कर पुलिस को तगड़ी चुनौती दी। बदमाशों की छीनाझपटी में महिला बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। उनका दांत टूट गया और हाथ-पैर में चोट आई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
लंका थाना के सुंदरपुर निवासी देव प्रकाश सिंह के अनुसार, वह अपनी बहन सीमला देवी को बाइक पर बैठा कर मंडुवाडीह से घर ले जा रहे थे। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार को क्रास कर ककरमत्ता पुल की ओर बढ़ते ही पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक ने उनकी बहन के गले पर झपट्टा मार कर उनका मंगलसूत्र और सोने की चेन खींच लिया।
छीनाझपटी की वजह से उनकी बहन सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गईं। गौरतलब है कि मंडुवाडीह क्षेत्र में बीते एक हफ्ते में तीन महिलाओं की चेन छीनी गई। वहीं, पुलिस सीसी कैमरों में कैद बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।