{"_id":"5fa14abcac0e4a4eb87759c0","slug":"woman-returned-home-after-nine-years-celebration-at-home-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौ साल बाद घर लौटी महिला, घर में उत्सव, मिलने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौ साल बाद घर लौटी महिला, घर में उत्सव, मिलने वालों का लगा तांता
Tue, 03 Nov 2020 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Nov 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा गांव निवासी महिला के नौ साल बाद वापस आने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। मुजेहरा गांव निवासी राजेंद्र कुमार दुबे की पत्नी तारा दुबे(42) नौ साल पहले मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन
परिजन काफी खोजबीन करने के बाद मिलने की आशा छोड़ चुके थे। रविवार को टेढवा चौकी इंचार्ज अरविंद गुप्ता ने फोन करके सूचित किया कि तारा देवी शाहजहांपुर के सिटी अस्पताल में, एक एनजीओ की देखरेख में है। फोटो से मिलान करने पर परिवार के सदस्यों ने पहचान की।
विज्ञापन
महिला की सूचना मिलते ही लोग खुशी से फूले नहीं समाए और तुरंत महिला को लेने जेठ मिलन दुबे व पुत्र अंबुज दुबे शाहजहांपुर के लिए निकल गए। सिटी अस्पताल में महिला को सुरक्षित देखकर के लोगों की आंखों में आंसू आ गए। तारा को लेकर सोमवार की देर रात अपने गांव मुजेहरा पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
नौ साल बाद महिला के वापस आने पर लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग काफी प्रसन्न और खुश दिखाई पड़ रहे थे। फोन करने वाले एनजीओ कर्मी को उन्होंने बार-बार धन्यवाद दिया।