फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman raped in the name of getting job, case filed

पहले से था शादीशुदा, फिर नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शिमला ले जाकर किया दुष्कर्म  

Thu, 27 Aug 2020 01:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 27 Aug 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman raped in the name of getting job, case filed
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहले नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से शिमला ले जाकर दुष्कर्म किया और उसका पैसा हड़प लिया। फिर पहला विवाह छुपाते हुए धोखे में रखकर युवती से दूसरा विवाह कर उसे प्रताड़ित करने लगा। मामले में वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने में दौलतपुर क्षेत्र की युवती ने लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी राजेश कुमार और गुड़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि राजेश ने विवाह के पूर्व ही अध्यापिका (टीजीटी) की नौकरी दिलाने के नाम पर अगस्त 2019 में धोखा देकर पैसा हड़प लिया। इसके बाद शिमला ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने की बात कहने पर अगस्त वर्ष 2019 में विवाह कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद जब लखनऊ लेकर गया तो पता चला कि वह पूर्व से ही गायत्री उर्फ गुड़िया से विवाहित है। आरोप यह भी है कि राजेश और गुड़िया ने उसे जान से मारने की नीयत से मारपीट की और सभी गहने छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर राजेश और उसकी पहली पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed