{"_id":"60b121a8fa0cab50b5300ef6","slug":"woman-physical-assault-by-nephew-and-his-three-friends-in-varanasi-blackmail-by-objectionable-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: मामी से भांजे के साथ उसके तीन दोस्तों ने भी किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: मामी से भांजे के साथ उसके तीन दोस्तों ने भी किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
Fri, 28 May 2021 10:32 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 28 May 2021 10:32 PM IST
सार
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि भांजे ने दुष्कर्म कर मोबाइल में वीडियो बना लिया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करता रहा। फिर अपने तीन दोस्तों संग मिलकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मार्कशीट लेने घर आए भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्तों को कलंकित करते हुए भांजे ने अपनी मामी से पहले दुष्कर्म किया और फिर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हुए अपने तीन दोस्तों से भी सामूहिक दुष्कर्म कराया। पीड़िता ने वाराणसी के शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शिवपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह सोनभद्र जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के ननदोई ने उसकी नौकरी लगवाने की बात उससे कही थी। नवंबर 2020 में ननदोई ने उसके पास अपने बेटे को भेजकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट मांगी।
विज्ञापन
मार्कशीट लेने घर आए भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। फिर वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। भांजे ने उसे सुकृत में बुलाया। वहां उसके तीन दोस्तों ने दुष्कर्म किया। कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन