फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman killed in varanasi hotel friend and her husband ran away

वाराणसी : होटल के कमरे में महिला की गला दबा कर हत्या, सहेली और उसके पति पर घूम रही शक की सुई

Mon, 13 May 2019 04:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 13 May 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in varanasi hotel friend and her husband ran away
शव को कब्जे में लेती पुलिस और मृतका का पैन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला का गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को शहर के एक होटल में अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


वाराणसी के चेतगंज थाना अंतर्गत जगतगंज स्थित होटल दी विला इन के कमरा नंबर 103 में ठहरी नई दिल्ली की शिल्पा (32) की सोमवार को गला दबा कर हत्या कर दी गई। होटल प्रबंधन के अनुसार शिल्पा ने बीते 8 मई को होटल में कमरा बुक कराया था। शिल्पा के साथ उसकी सहेली हेमलता और उसका पति ठहरा हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह हेमलता और उसका पति होटल से चले गए। इसके काफी देर बाद तक भी शिल्पा के कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो होटल प्रबंधन ने कमरा खुलवाया। कमरा खुलने पर शिल्पा का हाथ-पैर बिस्तर पर बंधा हुआ था और गला दबा कर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतगंज पुलिस होटल के रजिस्टर और सीसी कैमरे के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को कब्जे में लेकर मैनेजर से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।

Woman killed in varanasi hotel friend and her husband ran away
डी विला इन होटल में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि महिला के साथ ठहरने वाले महिला-पुरुष कौन थे और कहां गए हैं। मृत महिला मूलतः हरियाणा के सोनीपत की है और दिल्ली के रोहिणी में एक अपार्टमेंट में रहती थी। होटल प्रबंधन के मुताबिक होटल रेडिसन में एक शादी में इवेंट मैनेजमेंट के लिए आई थी। वो अकसर शादी में इवेंट मैनेजमेंट के लिए बनारस आती थी और इसी होटल में ठहरती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed