फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman killed in the accident, 11 injured

हादसे में महिला की मौत, 11 जख्मी

Mon, 17 Aug 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Aug 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in the accident, 11 injured
गाड़ी चलाते समय खैनी बनाकर खाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण छूट जाने से ऑटो गड्ढे में पलट गया। हादसे में विक्रम सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य 11 यात्री घायल हो गए। घटना आयर (अहिरौली) में रविवार की दोपहर घटी। सात लोगों की क्षमता वाले ऑटो में 12 सवारियां बैठी हुई थीं। हादसे के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के पर करीब आधे घंटे बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन


चोलापुर के शिवरामपुर निवासी मूलचंद की पत्नी हिरावती (55) रविवार की सुबह शिवचर्चा सुनने महगांव गईं थीं। दोपहर में वह विक्रम से घर लौट रहीं थीं। भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग स्थित अहिरौली गांव के पास पहुंचने पर ऑटो का चालक गाड़ी चलाते हुए ही खैनी बनाने लगा। इसी दौरान विक्रम का एक पहिया गड्ढे में चला गया जिससे ऑटो पलट गया। सिर में चोट लगने की वजह से हिरावती की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से फुलवरिया निवासी अमरनाथ, उनकी पत्नी रेखा और चोलापुर निवासी चंद्रबलि और उनकी बेटी चंद्रकला समेत ग्यारह लोगों को पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने जाम लगा दिया। उनका कहना था कि भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग जर्जर हो गया है। यहां आए दिन हादसे होते हैं। साथ ही मार्ग पर ऑटो और विक्रम वाले डग्गामारी करते हैं। कम उम्र के लड़के ऑटो चलाते हैं। लोगों ने इस पर रोक लगाने की मांग की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed