फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman killed her husband with lover in varanasi

वाराणसी: महिला ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Jun 2021 12:23 PM IST
सार

महिला का प्रेमी अपने दोस्त के साथ उसके पति को बाइक पर बैठाकर खनाव ले गए। वहां एक खंडहर नुमा अस्पताल के पीछे तीनों ने शराब पी। मौका पाकर प्रेमी ने चाकू से गर्दन काट दी। वहीं, दोस्त ने सिर पर ईंट से तीन वार किए।

विज्ञापन
Woman killed her husband with lover in varanasi
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की पिछले माह 21 मई को गला रेतकर हत्या करा दी थी। वाराणसी के रोहनियां थाना क्षेत्र के खनाव गांव में पति की हत्या कर रक्तरंजित शव ठिकाने लगाया गया था। वारदात के 23 दिन बाद रोहनिया पुलिस ने कातिल प्रेमी, उसके एक दोस्त और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने कबूला कि पति आए दिन शराब पीकर मारता-पीटता था। इसलिए मायके में गाजीपुर के प्रेमी अजय और उसके दोस्त दीपक से हत्या करवा दी।

विज्ञापन


रोहनियां इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि खनाव गांव में गला रेतकर युवक की हत्या कर दी गई थी। दो दिन बाद मृतक की शिनाख्त ताराशंकर बिंद निवासी छतेरी मानापुर थाना मिर्जामुराद के रूप में हुई। मृतक के भाई सुनील ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने ही हत्या करवाई है। इसके आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सर्विलांस के माध्यम से घटना की तह पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी कविता के प्रेम संबंध उसी गांव के अजय यादव उर्फ पप्पू निवासी दीनापुर थाना करंडा जिला गाजीपुर के साथ है।
विज्ञापन


पति ताराचंद शराब पीने का आदि था जो अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी को मारता पीटता था, इसी बात से तंग आकर मृतक की पत्नी कविता नें अपने पति को मारने की योजना बनाई और  प्रेमी अजय कुमार ने अपने गांव के दोस्त दीपक उर्फ दीपू बिंद को भी ताराचंद्र की हत्या में शामिल किया। शीतला धाम मंदिर पर गंगा किनारे ताराचंद्र की हत्या कर गंगा में डालने की योजना बनाई गई थी। जिससे लोगों को लगे की ताराचंद्र की कोरोना से मृत्यु हो गई है और शव को गंगा में प्रवाहित करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतला धाम मंदिर में मारने की थी योजना
योजना के अनुसार 20 मई को शीतला धाम मंदिर पर मुंडन कराने के लिए कविता ने अपने पति के साथ आने की सूचना अजय को दी थी लेकिन बारिश होने के कारण कविता मुंडन कराने नहीं गई थी। इसकी वजह से 20 मई को घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका।

अगले दिन 21 मई को कविता ने शीतला धाम मंदिर में अपनी बच्ची का मुंडन कराने की सूचना अजय को दी। इसके बाद अजय अपने दोस्त दीपू के साथ ताराचंद्र की हत्या करने शीतला धाम मंदिर पहुंच गया। वहां भीड़ होने एवं मौका न मिलने के कारण अजय एवं दीपू हत्या की घटना को अंजाम नहीं दे सका। फिर अजय एवं दीपू ने मिलकर कविता को बच्चों के साथ ऑटो में बैठाकर ससुराल भेज दिया, जबकि अजय एवं दीपू ताराचंद्र को अपने साथ बाइक पर बैठाकर खनाव ले गए।

खनाव में खंडहर नुमा अस्पताल के पीछे अजय व दीपू ने ताराचंद्र को शराब पिलाई और तभी मौका पाकर अजय ने ताराचंद्र की चाकू से गर्दन काट दी। इससे ताराचंद्र तड़पने लगा तो दीपू ने ताराचंद्र के सिर पर ईंट से तीन वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अजय, दीपू और पत्नी कविता को अखरी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed