{"_id":"5fb24f188ebc3e9bea14f530","slug":"woman-hit-blade-her-nack-after-stopped-husband-going-to-mayka-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने से पति ने रोका तो महिला ने अपने गले पर मार लिया ब्लेड, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जाने से पति ने रोका तो महिला ने अपने गले पर मार लिया ब्लेड, हालत गंभीर
Mon, 16 Nov 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Nov 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Razor Blade
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर गांव में शनिवार की शाम एक विवाहिता ने मायके जाने की जिद पर पति से झगड़ा कर अपने ही गले पर ब्लेड से वार कर लिया। लहूलुहान होने से महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन
बाजार लौटे पति ने जब घर आकर पत्नी को इस हालत में देखा तो हतप्रभ रह गया। आनन-फानन में बेहोशी हालत में विवाहिता के परिजनों ने इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। खून ज्यादा बहने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कल्लीपुर गांव निवासी एक महिला(30) ने दीपावली की शाम अपने पति से कहा कि हम अपने मायके जाएंगे। पति के लाख मना करने पर विवाहिता अपने जिद पर अड़ी रही। इसको लेकर दोनों में खूब विवाद हुआ।
विज्ञापन
कुछ समय बाद पति दीपावली के त्योहार के सामान की खरीदारी करने बाजार गया चला गया था। इधर विवाद से परेशान होकर पत्नी ने अपने ही गले पर ब्लेड से वार कर लिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो जमीन पर गिर गई।