फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman found in varanasi missing from gorakhpur 12 year ago

गोरखनाथ की नगरी से 12 साल पहले लापता महिला काल भैरव की नगरी में मिली, भैया-भाभी के छलके आंसू

Sun, 09 Aug 2020 10:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Aug 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
woman found in varanasi missing from gorakhpur 12 year ago
लापता महिला परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के खड्डा गांव से 12 साल पहले लापता हुई एक महिला बनारस में मिली तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। शनिवार को महिला की मुलाकात भाई और भाभी से हुई तो सभी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर महीने में अपना घर आश्रम के लोगों को पता लगा कि एक महिला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने असहाय पड़ी हुई है। इस पर महिला को आश्रम लाया गया। आश्रम में उपचार के बाद महिला ने अपने घर का पता गोरखपुर जिले का खड्डा गांव बताया।
विज्ञापन



आश्रम के लोगों ने गोरखपुर के सामाजिक संगठनों और पुलिस से संपर्क कर महिला के घर का पता लगाया। महिला के घरवालों को उसके बारे में पता लगा तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला के घर से उसके भाई और भाभी शनिवार को आश्रम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों बाद भाई और भाभी को देखकर महिला रोने लगी। परिजनों के अनुसार 12 साल पहले महिला की मानसिक स्थिति अचानक खराब हो गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई थी। भाई के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। उसके दोनों बच्चे अब बड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed