फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman employee files case against executive engineer in varanasi demands arrest and suspension

वाराणसी: महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता पर दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तारी और निलंबन की मांग

Thu, 06 Jan 2022 12:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jan 2022 12:42 AM IST
सार

पीड़ित महिला कर्मचारी के हक के लिए विद्युत मजदूर पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Woman employee files case against executive engineer in varanasi demands arrest and suspension
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

विद्युत वितरण खंड प्रथम भेलूपुर में तैनात महिला कर्मचारी विनीता मिश्रा ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह के खिलाफ भेलूपुर थाने में दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला कर्मचारी के हक के लिए विद्युत मजदूर पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीड़ित महिला कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की। पंचायत के जिलामंत्री राघवेंद्र गोस्वामी ने कहा कि भेलूपुर खंड बनारस का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जहां पर ईमानदार छवि वाले अभियंता की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उधर भिखारीपुर स्थित संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री डा. आरबी सिंह ने कहा कि संगठन के लोगोें का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में आरके वाही, डा. आरबी सिंह, ओपी सिंह, जिउतलाल, विजय सिंह, नरेंद्र शुक्ल, तपन चटर्जी, अंकुर पांडेय, जितेंद्र सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल रहे। मुख्य अभियंता ने संगठन को आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों को अनसुना करने पर कैंट इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Woman employee files case against executive engineer in varanasi demands arrest and suspension
कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर थाने से हटाया गया। महकमे में चर्चा रहा कि पिछले हफ्ते भाजपा पदाधिकारियों और फरियादियों कोे कैंट थाने से भगाने के आरोप में कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।

वहीं इधर कई माह से लापरवाहियों की अधिक शिकायतें भी मिल रही थी। चौकाघाट के घौसाबाद निवासी बस संचालक और उसके साथियों द्वारा एक दुकान से अवैध वसूली की शिकायत को इंस्पेक्टर ने अनसुना कर दिया। आरोप रहा कि कैंट इंस्पेक्टर ने फरियादियों संग अभद्रता भी की। 

मां ने बेटे पर दर्ज कराया धमकी देने का मुकदमा

वाराणसी के हुकुलगंज निवासी धनपत्ती देवी ने अपने पुत्र पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 4 जनवरी को उनके पुत्र रामकेत की मृत्यु हो गई थी। जिसमें परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार के लिए गए हुए थे। उसी दौरान मेरा बड़ा पुत्र रामकेश नशे में धुत होकर आया और गाली गलौज करते हुए मारा पीटा। इस दौरान जान से मारने की धमकी दी।   

धमकी देने के आरोप में एक और मुकदमा

छेड़खानी के मामले में पीड़ित को धमकाने और परिवार को परेशान करने के आरोप में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ धमकी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की गुहार पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। हुकुलगंज निवासी पीड़िता से दस नवंबर को आरोपी शालू चौरसिया ने छेड़खानी की थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी मुकदमे की रंजिश में पीड़िता को धमकी दे रहा है।

डीसीपी वरुणा ने जैतपुरा थाने का किया निरीक्षण

 अपर पुलिस आयुक्त वरुणा जोन आदित्य लांग्हे ने बुधवार की शाम जैतपुरा थाने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, सीसीटीएनएस, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई का जायजा लिया। इंस्पेक्टर जैतपुरा को थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।

मारपीट मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भीषमपुर निवासी नीलम देवी को मारपीट कर घायल करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस नेे पड़ोसी गुलाब, पंडित व विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का आरोप था कि दो दिन पहले नशे में धुत तीनों ने घर में घुस कर मारपीट की। 

जमीन के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

फूलपुर थाना के शिवाले में मंगलवार रात जमीन को लेकर दो पक्षाें में मारपीट हो गई। इसमेें छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित उमाशंकर भारती का आरोप है कि  वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी पट्टीदारों ने रास्ते के विवाद को लेकर हमला कर दिया। बीच बचाव को आए उमाशंकर भारती, सन्तोष, फूलचन्द, सरोजा देवी व लालती घायल हो गई। वही संतोष के सिर में गंभीर चोट लगने पर पीएचसी के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर बबलू भारती समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed