{"_id":"5dceb1ff8ebc3e54c76ea571","slug":"woman-dies-of-bike-collision-while-crossing-road-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करते समय बाइक के टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार करते समय बाइक के टक्कर से महिला की मौत
Fri, 15 Nov 2019 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रोहनिया में देर शाम जीटी रोड पार करते समय बीरभानपुर गांव के सामने बाइक से टक्कर लगने के बाद हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को बसंतपट्टी की रहने वाली पचास वर्षीया निर्मला राजभर पत्नी दुखरन गांव के ही सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थीं। उसी समय राजातालाब की ओर से आ रही तेज बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निर्मला कुछ दूर जाकर सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार वाराणसी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने निर्मला को उठाकर किनारे किया और उनके घर वालों को सूचना दी। घरवाले जब तक मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग निर्मला की लाश घर ले आए।
विज्ञापन