फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies of bike collision while crossing road in Varanasi

सड़क पार करते समय बाइक के टक्कर से महिला की मौत

Fri, 15 Nov 2019 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of bike collision while crossing road in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रोहनिया में देर शाम जीटी रोड पार करते समय बीरभानपुर गांव के सामने बाइक से टक्कर लगने के बाद हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को बसंतपट्टी की रहने वाली पचास वर्षीया निर्मला राजभर  पत्नी दुखरन गांव के ही सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थीं। उसी समय राजातालाब की ओर से आ रही तेज बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निर्मला कुछ दूर जाकर सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार वाराणसी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने निर्मला को उठाकर किनारे किया और उनके घर वालों को सूचना दी। घरवाले जब तक मौके पर पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग निर्मला की लाश घर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed