{"_id":"5f14726db641ec21b84205f2","slug":"woman-dies-from-corona-65-positive-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कोरोना से महिला की मौत, कपड़ा व्यापारी, शिक्षक व बैंक कर्मी समेत 65 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कोरोना से महिला की मौत, कपड़ा व्यापारी, शिक्षक व बैंक कर्मी समेत 65 मिले पॉजिटिव
Sun, 19 Jul 2020 09:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में रविवार को कोरोना से 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। इसके अलावा रविवार को कैंट थाने के एक और कोतवाली थाने के 30 पुलिसकर्मियों समेत 65 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें बैंक कर्मी, कपड़ा व्यापारी, महिला, टीचर समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को रविवार को बीएचयू से कुल 1269 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बताया कि भोजूबीर में 80 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कोरोना होने के साथ ही सांस संबंधी समस्या थी।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन दिन पहले कोतवाली थाने के जिन 30 पुलिसकर्मियों की एंटीजन किट से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उनकी आरटीपीसीआर मशीन से कराई गई जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोतवाली में रहने वाले कैंट थाने का भी एक पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ है। सभी पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।
विज्ञापन
भुल्लनपुर में रहने वाली महिला, छात्र के साथ ही कोतवाली इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, भेलूपुर में कपड़ा व्यापारी और लंका थाने पर कार्यरत पुलिसकर्मी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। लंका क्षेत्र में महिला, चितईपुर में रहने वाले नर्सिंग स्टाफ, इंडियन बैंक भदोही में तैनात हुकूलगंज निवासी बैंक कर्मी के साथ ही सिगरा के शिवपुरवा में रहने वाले शिक्षक और चेतगंज रहने वाले शूज मटेरियल बिजनेस मैन, फुलवरिया निवासी पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत बैंक कर्मी के साथ ही भेलूपुर और फूलपुर में व्यवसाई भी संक्रमित हुआ है।
दीनदयाल अस्पताल से चार और एसआई हॉस्पिटल में भर्ती 10 मरीजों को रविवार को डिस्चार्ज भी किया गया। जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों मरीजों की संख्या 1271 हो गई। जिसमें 537 के डिस्चार्ज, 32 की मौत के बाद अब एक्टिव केस 702 हैं।