फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies during childbirth after operation Case against doctor couple in Varanasi

प्रसूता की मौत: वाराणसी में चिकित्सक दंपती के खिलाफ मुकदमा, ऑपरेशन के अगले दिन बिगड़ी थी तबीयत

Sun, 25 Sep 2022 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

वाराणसी के पहड़िया स्थित किलकारी अस्पताल के चिकित्सक दंपती के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पखवारे भर पूर्व महिला की प्रसव के दौरान मौत के मामले में पति की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Woman dies during childbirth after operation Case against doctor couple in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया स्थित किलकारी अस्पताल के चिकित्सक दंपती के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पखवारे भर पूर्व महिला की प्रसव के बाद मौत के मामले में पति की तहरीर पर शनिवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया। चिकित्सक दंपती पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप है। 

विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत बराई गांव निवासी अभिलाष सिंह के अनुसार उनकी पत्नी साक्षी सिंह का उपचार किलकारी अस्पताल की डॉ. शैली कुशवाहा की देखरेख में चल रहा था। एक सितंबर को साक्षी अस्पताल में भर्ती हुई और ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन

समय से शुरू होता उपचार तो बच जाती जान

दो सितंबर को साक्षी की तबीयत बिगड़ी लेकिन डॉ. शैली अस्पताल देखने नहीं आई और अपने पति बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील को देखने के लिए कहा। काफी मिन्नत के बाद तीन सितंबर को डॉ. शैली आई और महमूरगंज स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां, पहुंचते ही साक्षी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति अभिलाष सिंह के अनुसार महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा था कि यदि समय से उपचार शुरू हो गया होता तो साक्षी की जान बच जाती। सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के अनुसार चिकित्सक दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

दपंती समेत तीन पर चाकू से वार करने वाला गिरफ्तार 
मारपीट और चाकूबाजी के आरोपी को कैंट पुलिस ने शनिवार की रात धोबीघाट से गिरफ्तार किया। कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार गिरफ्तार घनश्याम प्रजापति गाजीपुर के सैदपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर का रहने वाला है, जो किराये पर पंचकोशी में रह रहा है। आरोप है कि शनिवार की शाम पुलिस लाइन चौराहा के पास फुल्की खाने को लेकर हुए विवाद में दंपती समेत तीन को चाकू से वार कर घायल कर दिया था। पीड़ित इरशाद ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

लूट का आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार

आभूषण से भरा बैग लूटने के के मामले में आरोपी को पुलिस ने नई दिल्ली के कौशिक रोड से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त के बाद रविवार को चौबेपुर थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले माह संदहा गांव के समीप बाइक सवार महिला का बैग लूटकर फरार हो गया था।

थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार गिरफ्तार मासूम रजा, सिगरा के सोनिया काजीपुरा का निवासी है। गाजीपुर के बाराखुर्द निवासी रिंकू यादव अपने पति अरुण यादव के संग बनारस में खरीदारी के बाद ऑटो से गाजीपुर जा रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने संदहा गांव के समीप बैग लूट लिया था। सर्विलांस सेल की मदद से दिल्ली के कौशिक रोड से मासूम रजा को गिरफ्तार किया। 

चोरी के मोबाइल के संग आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के आरोपी को जैतपुरा पुलिस ने रविवार को ईश्वरगंगी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। जैतुपरा थाना प्रभारी मथुरा राय के अनुसार गिरफ्तार आशीष चौरसिया उर्फ आंसु, कतुआपुरा कोतवाली का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed