फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman died in road accident in Sonbhadra, elderly died during treatment in Mau, charges of negligence

सोनभद्र में सड़क हादसे में महिला की मौत, मऊ में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, लापरवाही का आरोप

Sat, 24 Oct 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Oct 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Woman died in road accident in Sonbhadra, elderly died during treatment in Mau, charges of negligence
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में शनिवार को सुबह करीब 11 रेलवे ब्रिज के नीचे हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार चोपन से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे। इस बीच रास्ते में ट्रक के चपेट में आ गए। हादसे में मृत महिला जुगैल क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन



मऊ में बुजुर्ग की मौत :
मऊ जिले के दोहरीघाट के औराडाढ़ निवासी दिलीप ने बताया कि उसके पिता इंद्रदेव(60) के सीने में दर्द हो रहा था। इस पर वह पिता को दिखाने के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। आरोप लगाया कि पहले तो चिकित्सकों ने उसके पिता को भर्ती करने में पहले आनाकानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह उसके पिता की कोविड के साथ ब्लड जांच कराने को कहां, उसके बाद ही इलाज शुरू करने के लिए राजी हुए। डॉक्टर के बताने के अनुसार उसने पिता की जांच कराई। इसके बाद भी डाक्टर पिता को देखने के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान युवक पिता का उपचार कराने के लिए  इधर उधर भटकता रहा, लेकिन उसके पिता को इलाज नहीं मिल सका।

इस बीच दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। इलाज में लापरवाही और अपने मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृतक मरीज के परिजनों के नाराजगी रवैया को देखते हुए ड्यूटी से गायब हो गए। इस बाबत सीएमएस डॉ. बृज कुमार का कहना है कि मरीज गंभीर स्थिति में भर्ती हुआ था। शनिवार को जांच के दौरान संभवत हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed