फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman died drinking poisonous liquor taadi prople bad condition in azamgarh

जहरीली ताड़ी पीने से महिला की मौत, 10 की हालत गंभीर, सभी अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Jun 2019 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Jun 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
woman died drinking poisonous liquor taadi prople bad condition in azamgarh
ताड़ी के पेड़। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में शनिवार को जहरीली ताड़ी पीने से एक महिला की मौत हो गई, तो करीब एक दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। वहीं इसमें से आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में आज सीएम योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा लेने आए हुए हैं, तो वहीं इस बड़ी घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दोराजी धौरहरा गांव की ये घटना है। घटना के बाद से ताड़ी बेचने वाला राम जियावन फरार हो गया है। इस घटना में एक महिला की मौत और 10 लोगों की हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात को ताड़ी पीने वालों ने किसी के धान की रोपाई की थी। इसके बाद उन्होंने ताड़ी पी। पीने के बाद लोगों की हालत बिगड़ने लगी। शनिवार रात में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। रास्ते में ही राजी (40) पत्नी मोहन की मौत हो गई। वहीं मेनका(18), रीता(16), भानमती(35), सीताराम(40), सुनील(21), सुशीला(36), रिया(7), गुलशन(19),  रानी(17), नागेंद्र(35) बीमार हैं। इनका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर रात में सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंचे। ताड़ी विक्रेता राम जियावन घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed