फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman brutally murder in varanasi in broad dayligh son who returned from school saw dead body

Varanasi: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, स्कूल से लौटे बेटे ने देखा शव तो मचाया शोर

Mon, 14 Nov 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 06:00 PM IST
सार

वाराणसी के कंदवा स्थित आनंद नगर कॉलोनी में सोमवार को घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
woman brutally murder in varanasi in broad dayligh son who returned from school saw dead body
घर के बाहर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के कंदवा स्थित आनंद नगर कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। दोपहर बाद जब बेटा स्कूल से लौटा तो उसने लहूलहुान शव देखकर शोर मचाया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। वारदात का कारण साफ नहीं है। आनंद नगर कॉलोनी निवासी देवचंद पांडेय मिर्जामुराद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने दो बहनों अनिता पांडेय व वंदना पांडेय से शादी की है। दोनों साथ रहते हैं। 

विज्ञापन

सिर पर वार कर की गई हत्या

अनिता पांडेय का पुत्र देवेश पांडेय मेडिकल स्टोर चलाता है। जबकि वंदना का पुत्र रितेश केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का छात्र है। वंदना एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करती है।  थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि सोमवार को वंदना का पुत्र रितेश जब स्कूल से लौटा तो अनिता पांडेय को लहूलुहान देखा। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। अस्पताल ले जाने की तैयारी थी लेकिन उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल से पुलिस को बांस का टुकड़ा मिला है। आशंका है कि उसी से वाकर हत्या की गई है।

फोरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या की सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह भी मौके पर पहुंचीं और वारदात के संबंध में जानकारी। घरेलू विवाद में हत्या की आशंका है। हत्या किन कारणों से हुई,  यह पता लगाने में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed