फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman brutally beaten to death by throwing garbage in the field dies in Chandauli

चंदौली: खेत में कूड़ा फेंकने पर महिला को बेरहमी से पीटा, मौत से गांव में तनाव

Wed, 30 Sep 2020 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Sep 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Woman brutally beaten to death by throwing garbage in the field dies in Chandauli
demo pic

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव में खेत में कूड़ा फेंकने के विवाद में महिला की गांव के ही लोगों ने पिटाई कर दी। गंभीर हाल में महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई है। इस मामले में पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन



महादेवपुर गांव निवासी शाह मुहम्मद खेती कर जीविकोपार्जन करता है। आरोप है कि दो दिन पहले शाह मुहम्मद की पत्नी नाजमा बेगम(50) अपने खेत में घास काट रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में घर का कूड़ा फेंक दिया। नाजमा ने इसका विरोध किया तो कूड़ा फेंकने वालों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बीच बचाव किया और इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। मामला रफा दफा हो गया। मंगलवार की सुबह नौ बजे नाजमा घर से बाहर निकली थी तभी पहले से घात लगाए दूसरे पक्ष के लोगों ने फावड़े से हमला कर दिया।

इससे नाजमा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर पति शाह मुहम्मद ने नाजमा को राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने शाह मुहम्मद की तहरीर पर गांव के ही रामकिशुन, विजयी, रामकरन, गोपाल, कमलेश, गुरुचरण, मदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स की तैनाती की गई है। महिला की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। नाजमा के छह लड़के और चार लड़कियां है। चार लड़कों और तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed