{"_id":"64c14c8c7e4edc474d015ed3","slug":"witness-statement-recorded-in-complaint-filed-against-congress-leader-digvijay-singh-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ दाखिल परिवाद में गवाह का बयान दर्ज, 31 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ दाखिल परिवाद में गवाह का बयान दर्ज, 31 को होगी सुनवाई
Wed, 26 Jul 2023 10:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:10 PM IST
सार
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में वाराणसी की एक अदालत में शनिवार को परिवाद दाखिल की गई है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के साथ सोनिया जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ दाखिल परिवाद में बुधवार को गवाह सोनिया जैन का बयान विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/एमएलए उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में दर्ज किया गया। अदालत ने अगले गवाह के बयान के लिए 31 जुलाई की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन
वाराणसी के सिद्धगिरीबाग की रहने वाली सोनिया जैन ने सशपथ बयान में कहा कि 9 जुलाई 2023 को उन्होंने ट्विटर पर देखा था। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के बारे में कूटरचित तथ्यों के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट देखने से लगा कि जानबूझकर आरएसएस और भाजपा की छवि खराब की जा रही है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह के षड्यंत्रकारी ट्वीट से समाज का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। भावनाएं आहत हुई हैं। जब पता चला कि अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुकदमा दाखिल किया है तो वह स्वयं बयान देने के लिए आई हैं। बयान के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी और शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन