{"_id":"ab4a580bca8e12cbfaba8e9624ab6747","slug":"with-land-worship-ganga-sarovar-dedicated-to-worship-committees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन के साथ ‘गंगा सरोवर’ पूजा समितियों को समर्पित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन के साथ ‘गंगा सरोवर’ पूजा समितियों को समर्पित
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Oct 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो भी है
---------
भूमि पूजन के साथ ‘गंगा सरोवर’ पूजा समितियों को समर्पित
क्रासर-
विश्वसुंदरी पुल और खिड़किया घाट पर साधु-संतों के साथ डीएम ने की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। गंगा किनारे विश्वसुंदरी पुल के नीचे सीरगोवर्धन और खिड़किया घाट पर बने विसर्जन कुंड ‘गंगा सरोवर’ का भूमि पूजन बुधवार को किया गया। इसी के साथ दोनों सरोवर पूजा समितियों को समर्पित कर दिए गए। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में अग्नि अखाड़ा के अलावा कई साधु-संतों ने जिलाधिकारी राजमणि यादव के साथ भूमि पूजन में शामिल हुए। पूजन के बाद नारियल फोड़कर दोनों सरोवरों में गंगा जल भरने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
डीएम ने भूमि पूजन के बाद मीडिया से हुई बातचीत में पूजा पंडाल समितियों से गंगा सरोवर में मूर्ति विसर्जन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों सरोवरों में गंगा जल भरवाया जा रहा है। पूजा समितियों को प्रतिमा विसर्जन में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हर स्तर पर व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। डीएम ने बताया कि दोनों कुंडों की गहराई तीन मीटर रखी गई है। विश्व सुंदरी पुल के नीचे गंगा सरोवर काफी बड़ा है। जबकि खिड़किया घाट का इससे छोटा है। एक और सरोवर रामनगर में बनाया गया है। यहां केवल रामनगर की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। गंगा सरोवरों तक जाने वाले मार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त करा लिया जाएगा। प्रकाश, सफाई सहित अन्य प्रबंधों के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। भूमि पूजन के मौके पर संत इंद्रदेव, अखंडानंद तीर्थ, श्यामदेव तीर्थ, राजेश आश्रम, कामेश्वर उपाध्याय सहित कई दंडी स्वामी के अलावा एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और अन्य प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।