{"_id":"69c449a5a58002198e046142","slug":"with-five-claps-from-the-wicketkeeper-bhu-kings-sufal-clean-bowled-three-challengers-batsmen-varanasi-news-c-20-vns1056-1334083-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विकेटकीपर की पांच ताली पर बीएचयू किंग्स के सुफल ने चैलेंजर्स के तीन बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विकेटकीपर की पांच ताली पर बीएचयू किंग्स के सुफल ने चैलेंजर्स के तीन बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को बीएचयू एंफिथिएटर मैदान में दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करत
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से एंफीथियेटर मैदान में 7वें बीएचयू पैरालंपिक खेलों का बुधवार को समापन हो गया। इसमें दृष्टि बाधित क्रिकेट का फाइनल मुकाबला बीएचयू चैलेंजर और बीएचयू सुपर किंग्स के बीच हुआ। इसमें किंग्स के विकेटकीपर ने गेंदबाज को पांच बार ताली बजाकर गेंद फेंकने का इशारा किया। इसपर टीम के सुफल ने अपनी गेंदों पर गेंद पर विरोधी टीम के तीन धाकड़ बल्लेबाज को आउट कर दिया।
मैच में बीएचयू सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान राजन के 59 रन, आगमन 39, अभय शर्मा के 14 रनों की मदद से सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीएचयू चैलेंजर की पूरी टीम 8 ओवर में महज 80 रन बना सकी। यह मैच बीएचयू सुपर किंग्स ने 48 रन से जीत लिया।
विवि क्रीड़ा परिषद के उपनिदेशक और पैरालंपिक खेल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप खालखो ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुल छह इवेंट खेले गए। संचालन खुर्शिद अहमद, धन्यवाद ज्ञापन प्रो मृत्युंजय मिश्र ने दिया। इस मौके पर प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. वैभव राय, डॉ. प्रियंका यादव, प्रो. ए गंगाधर, प्रो. योगेंद्र पांडेय, डॉ. पीयूष माथुर, डॉ. राजू मांझी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
दौड़ में आदित्य और आकांक्षा ने बाजी मारी
ट्रैक इवेंट में आर्थो दिव्यांग पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह, आंशिक दृष्टि बाधित के 100 मीटर में रुखमान राम, दृष्टि बाधित 50 मीटर में दीपू ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के आंशिक दृष्टि बाधित वर्ग 50 मीटर दौड़ में आकांक्षा धाकडे ने प्रथम, निधि ने दूसरा और नीलू ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुलपति का स्वागत विवि कीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने किया।