{"_id":"632752c4021d244ec233e7bb","slug":"will-be-able-to-see-clearly-even-without-wearing-glass-bhu-regional-eye-institute-will-start-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना चश्मा लगाए भी साफ देख सकेंगे: बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में शुरू होगी खास तकनीक से इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चश्मा लगाए भी साफ देख सकेंगे: बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में शुरू होगी खास तकनीक से इलाज की सुविधा
Sun, 18 Sep 2022 10:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:59 PM IST
सार
बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के चौथे स्थापना दिवस पर रविवार को सभागार में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. पार्थ विश्वास ने आंखों से चश्मा हटाने की नवीनतम तकनीक के बारे में बताया।
विज्ञापन
बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के चौथे स्थापना दिवस पर हुआ व्याख्यान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में चश्मा हटाने की तकनीक से अब नेत्र रोग के मरीजों के इलाज की सुविधा जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके बाद दूर दराज से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत होगी। इसमें मरीज के आंखों की सर्जरी कर उन्हें इस लायक बनाया जाएगा कि उन्हें आगे चलकर चश्मा लगाने की जरूरत न पड़े और वह बिना चश्मा लगाए ही देख सकें।
विज्ञापन
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के चौथे स्थापना दिवस पर रविवार को सभागार में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. पार्थ विश्वास ने आंखों से चश्मा हटाने की नवीनतम तकनीक के बारे में बताया। कहा कि वाराणसी में भी चश्मा हटाने की तकनीक निजी अस्पतालों में तो हैं लेकिन किसी सरकारी संस्थानों में यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
बीएचयू पहला ऐसा संस्थान होगा, जहां यह सुविधा शुरू होगी। इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलगुरु वीके शुक्ला ने कहा कि संस्थान को दूरदराज के गांवों को नेत्र सुविधाएं प्रदान करने के लिए गोद लेना चाहिए। उन्होंने नेत्रदान के प्रति समाज में उदासीनता को दूर करने के लिए संस्थान को विशेष मेहनत करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Trending Videos
नेत्र विशेषज्ञ सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. ललित वर्मा ने चिकित्सकों को मरीजों के साथ-साथ परिजनों से भी संवाद बनाए रखने की सलाह दी। इस दौरान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. एमके सिंह ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया।