फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will be able to do a three-month certificate course on covid-19

कोविड 19 पर कर सकेंगे तीन माह का सर्टिफिकेट कोर्स, इस विश्वविद्यालय की पहल 

Sun, 11 Oct 2020 12:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 11 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Will be able to do a three-month certificate course on covid-19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, मॉस्क लगाने आदि को शामिल किया गया है लेकिन अब कोविड 19 को लेकर पाठ्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की ओर से शुरू होने वाले तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स में 15 अक्तूबर तक आवेदन भी किया जा सकेगा। इसके तहत कोरोना वायरस के परिचय, इतिहास सहित अन्य बिंदुओं को कोर्स में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से यही कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रभाव से बचाया जा सके। अलग-अलग सेमिनार, गोष्ठी, आनलाइन वेबिनार आदि तो आयोजित हो ही रहे हैं, अब राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय की ओर से सर्टिफिकेट कोर्स की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. केएन सिंह के निर्देशन में शुरू इस कोर्स के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जा रही है। विश्वविद्यालय के साथ ही विज्ञान विद्या शाखा की ओर से पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक दाखिले का मौका

क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि इस बारे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट से 15 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी कार्य दिवस पर महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed