फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife outside sit of husband in laws house spent night On Karvachauth in varanasi

करवाचौथ के दिन विवाहिता ने ससुराल की चौखट पर गुजारी रात, पति को नहीं चाहती छोड़ना, जानें क्या है मामला

Wed, 04 Nov 2020 01:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Nov 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Wife outside sit of husband in laws house spent night On Karvachauth in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में करवाचौथ के दिन ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी अपने पति के प्रेम में दीवानी हो गई है। एक गांव में पत्नी अपने ससुराल में धरने पर बैठी है। वह दरवाजे की चौखट पर बैठकर पति का इंतजार कर रही है। ठंड में उसने रात भी दरवाजे पर बिताई है।

विज्ञापन

उसका कहना है कि वह अपनी ससुराल में है। उसे मायके से नहीं बल्कि उसके पति से मतलब है। मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


जानकारी के अनुसार, चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 2016 में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज की एक युवती से हुई थी। दोनों पक्षों ने धूमधाम से शादी की। ससुराल में छह महीने गुजारने के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली कमाने चला गया।

विज्ञापन

वहीं पर वह अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। कुछ दिन बीतने के बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया और युवक पत्नी को उसके मायके छोड़ आया। काफी दिन बीतने के बाद मायके पक्ष वालों ने अपनी पुत्री को लेकर चिंता भी जाहिर की। इधर ससुराल पक्ष के लोगों ने न्यायालय में तलाक के लिए अर्जी दी, जिस पर काफी विवाद शुरू हो गया।

विवाहिता और उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने चोलापुर थाने में मंगलवार को पंचायत की। जहां युवती ने ससुराल पक्ष के लोगों से कहा कि वह अपने मायके नहीं जाएगी और न ही उसे दूसरी शादी करनी है। उधर पति और ससुराल के पक्ष विवाहिता को रखने को तैयार नहीं हुए। काफी देर पंचायत के बाद विवाहिता भी अपने पति और घर पर रहने की जिद पर अड़ गई।

विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची, जब उसने घर के अंदर जाने का प्रयास किया। ससुराल के लोगों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद घर के बाहर चौखट पर ही बैठकर अपने पति का इंतजार करने लगी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

काफी मनाने के बाद महिला ने कहा कि वह अपने पति को देखना चाहती है। वह ससुराल में रहना चाहती है। काफी देर बाद तक मनाने पर विवाहिता नहीं मानी तो पुलिस वापस चली गई। महिला ने मंगलवार की रात भी ससुराल के बाहर ही गुजारी है।

चोलापुर पुलिस का कहना है कि विवाहिता अपने पति के साथ रहना चाह रही है। वह दूसरी शादी नहीं करना चाह रही है। दोनों पक्ष की ओर न्यायालय में मुकदमा है। पंचायत के बाद पति, पत्नी को रखने को तैयार नहीं है। पत्नी भी पति के साथ रहने पर आमदा है। विवाहिता पति के घर के बाहर बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed