{"_id":"60197f1ecab59209604a52a3","slug":"wife-of-jawan-posted-in-39-gtc-hanged-under-stress-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 39 जीटीसी में तैनात जवान की पत्नी ने तनाव में आकर लगा ली फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में 39 जीटीसी में तैनात जवान की पत्नी ने तनाव में आकर लगा ली फांसी
Tue, 02 Feb 2021 10:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में 39 जीटीसी में तैनात जवान की पत्नी ने तनाव में आकर मंगलवार को फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में फंदे से उतार कर परिसर स्थित सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हवलदार सचिन थापा की पत्नी अर्चना थापा (42) ने परिसर के फैमिली लाइन ने तनाव में आकर दोपहर में घर के भीतर फांसी लगा ली।अचानक बेटी की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाया और घर में ही मौजूद हवलदार ने उसे फंदे से उतारकर मिलिट्री हॉस्पिटल ले गया, जहां उसके मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ दिनों से तनावग्रस्त थी और उसका इलाज भी चल रहा था। सूचना पर पहुंची फुलवरिया चौकी प्रभारी अजय पाल ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सैन्य अस्पताल मर्चरी में रखवा दिया है। कल सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन