फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife murder her husband with her lover

यूपीः प्रेमी का साथ और नौकरी पाने की चाहत पत्नी पर इस कदर हुई हावी, करा दी पति की हत्या

Wed, 12 Dec 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 12 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Wife murder her husband with her lover
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
प्रेमी के साथ रहने की चाहत और नौकरी पाने के लालच में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पति को जब पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसने इस बात का विरोध किया। पत्नी को लगा उसका पति प्रेम में बाधा बन रहा था तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या करा दी। मामला यूपी के मिर्जापुर जिले का है। 
विज्ञापन


एसपी विपिन मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर शिवपुरवा गांव निवासी विजय कुमार वाल्मीकि कैंट रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मी के पद तैनात था। करीब एक साल से उसकी पत्नी ज्योति का उसके ननदोई राजू वाल्मीकि निवासी जय प्रकाश नगर शिवपुरवा वाराणसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर विजय ने इसका विरोध जताया।
विज्ञापन


प्रेम में बांधा बनते देख ज्योति और उसके ननदोई राजू ने विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची। राजू ने कहा कि अगर वह विजय को रास्ते से हटा देगा तो ज्योति को उसकी नौकरी मिल जाएगी और वह दोनों आसानी से एक साथ रहने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के लिए राजू ने अपने एक साथी सागर कुमार वाल्मीकि उर्फ अजीत निवासी सुदामापुर बड़ी गैबी थाना भेलूपुर वाराणसी को भी शामिल कर लिया। पांच दिसंबर की रात राजू अपने साले विजय को उसके घर से मिर्जापुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां चलने की बात कही। जिस पर विजय तैयार हो गया।

रात करीब दस बजे राजू, अपने साथी सागर और साले विजय को बाइक से लेकर मिर्जापुर के लिए निकला। देर रात शराब पिलाने के बहाने चुनार के रूदौली नंदुपुर गांव निवासी प्रभू के खेत में विजय को ले गए और वहां गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए।

तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

Wife murder her husband with her lover
पुलिस सुबह पहुंची युवक के जेब में मिली परची पर लिखे नंबर के आधार पर फोन किया तो वह नंबर उसके बहनोई राजू का निकला। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

एएसपी ऑपरेशन एके सिंह के नेतृत्व में ज्योति, राजू तथा सागर को चुनार कोतवाली क्षेत्र के साधो माधों पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed