पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, उसके बाद उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद भी पत्नी अपने प्रेमी से बातचीत करना और मुलाकात नहीं छोड़ पाई तो इससे आजिज आकर पति ने दोनों की शादी करा दी। खास बात यह रही कि शादी में युवक के साथ ही उसके परिजन और ग्रामीण भी मौजूद रहे। रविवार को यह घटना गड़खड़ा और आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी रही।
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के गड़खड़ा गांव निवासी युवक की शादी 21 मई 2018 को गाजीपुर जिले के गदाईपुर की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद युवक को पता लगा कि उसकी पत्नी अपने मायके के ही एक युवक से प्यार करती है।
शादी के बाद भी दोनों की बातचीत और मुलाकात जारी रही तो युवक ने इसे लेकर पत्नी से कई बार आपत्ति जताई। इसके बावजूद युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी से बातचीत और मुलाकात करना नहीं छोड़ा। शनिवार की रात युवक के घर पर उसकी पत्नी का प्रेमी आया था।
इस बात की जानकारी युवक को हुई तो उसने प्रेमी को पकड़ कर बैठा लिया। रविवार की सुबह युवक ने अपने परिवार के लोगों से बातचीत की और पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला लिया।
युवक के परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। आखिरकार परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सिंधोरा राम बाबा मंदिर में युवक ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई और दोनों को साथ गाजीपुर भेज दिया।