फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife irate husband thrown out of house stormed to power substation and slapped lock in chandauli

'क्या खाक बीजेपी नेता हो...': कहकर पत्नी ने घर से निकाला, बिजली उपकेंद्र पहुंचा झल्लाया पति; जड़ दिया ताला

Sat, 23 May 2026 12:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 12:33 PM IST
सार

Chandauli News: बिजली कटाैती और समस्या को लेकर भाजपा नेता घर से निकलकर उपकेंद्र पर पहुंच गए। यहां उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालकर उपकेंद्र में ताला लगा दिया। कहा कि मेरी पत्नी काफी नाराज हो रही है। कमर्शियल का पैसा लेकर ये लोग गरीबों वाली बिजली दे रहे हैं।

विज्ञापन
wife irate husband thrown out of house stormed to power substation and slapped lock in chandauli
बिजली उपकेंद्र पर ताला लगाते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: चंदौली जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी बीच भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और व्यापार मंडल के जिला मंत्री महेंद्र सेठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह किसी जनप्रतिनिधि से फोन पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पत्नी ताना दे रही है कि “खाक भाजपा नेता हो, जब बिजली ही नहीं दिला पा रहे।” उन्होंने यह भी कहा कि इसी नाराजगी में वह बिजली उपकेंद्र पहुंचकर ताला बंद कर चुके हैं।

विज्ञापन




दरअसल, जिले के बबुरी क्षेत्र में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रातभर बिजली गायब रहने से आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी के विरोध में 21 मई की रात करीब 120 की संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग बबुरी विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और वहां ताला बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

लोगों में भी नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नियमित आपूर्ति की मांग उठाई। करीब 15 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने लिखित आश्वासन दिया कि बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।

इसी घटनाक्रम के बीच महेंद्र सेठ का वीडियो वायरल होने से मामला और चर्चा में आ गया है। वीडियो में उनकी नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग भी लगातार बिजली संकट को लेकर प्रशासन और बिजली विभाग पर सवाल उठा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों की रातों की नींद उड़ गई है और इन्वर्टर व पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। फिलहाल प्रशासन बिजली आपूर्ति सामान्य करने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed