{"_id":"5ebaebc08ebc3e904359ed82","slug":"wife-hanged-when-the-husband-went-to-the-store-to-get-the-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के लिए सामान लेने गया था पति, पत्नी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के लिए सामान लेने गया था पति, पत्नी ने लगाई फांसी
Wed, 13 May 2020 12:02 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के सतनपुर गांव में एक विवाहिता ने फंदे पर लटकी मिली। परिवार के लोग अंत्येष्टि के लिए जा रहे थे, लेकिन जंसा थाने की पुलिस ने हरहुआ के पास शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में मधु गुप्ता (32) सोमवार को साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई।
विज्ञापन
घटना के समय पति चंदन अपनी दुकान के लिए फल और सब्जी लेने बाबतपुर गया था। लौटने पर दुकान लगाने के लिए तैयार हुआ और पत्नी को आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर गया तो पत्नी को लटका देख सन्न रह गया।
विज्ञापन
पिता बिजयी गुप्ता को बुलाकर शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी जौनपुर के मड़ियाहूं थाना के सुरौना निवासी मधु के मायकेवालों को दी। जिस पर मधु का भाई सनी, भाभी और मां सीता देवी आए। दोनों पक्ष देर रात पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव की अंत्येष्टि करने जा रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सनी के अनुसार उसकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह तीन पुत्रों की मां थी। कुछ दिन पहले भी मधु ने फांसी लगाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन