फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife commited suicide in varanasi by hanging herself after fight with husband

वाराणसी: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, बच्चों ने देखा तो मचाया शोर

Sun, 02 Jan 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के प्रेमचंद नगर कॉलोनी परीक्षित ओझा की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
wife commited suicide in varanasi by hanging herself after fight with husband
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : फाइल

विस्तार

पति से विवाद के बाद आपा खो बैठी पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के प्रेमचंद नगर कॉलोनी की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कॉलोनी निवासी परीक्षित ओझा की रविवार सुबह पत्नी रेखा ओझा (30) के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई।

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद परीक्षित नाश्ता करने के बाद घर से काम पर निकल गया। इधर, घटना से नाराज रेखा साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बच्चे खेलते हुए जब कमरे के पास गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। मृत महिला रेखा दो बच्चों की मां थी। मूल रूप से बलिया के गढ़वाल निवासी रेखा की शादी 2010 में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed