{"_id":"64bd49b8f60dccc7250d9d36","slug":"wife-became-unconscious-after-seeing-husband-deadbody-who-drown-in-latifshah-beer-dam-2023-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कोर्ट के कर्मचारी का शव घर पहुंचा तो पत्नी हुई बेसुध, कल लतीफशाह बीयर में डूबने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कोर्ट के कर्मचारी का शव घर पहुंचा तो पत्नी हुई बेसुध, कल लतीफशाह बीयर में डूबने से हुई थी मौत
Sun, 23 Jul 2023 09:09 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 Jul 2023 09:09 PM IST
सार
वाराणसी के पहाड़िया क्षेत्र की चित्रगुप्त नगर कॉलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव सिविल कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह शनिवार को चार दोस्तों के साथ शनिवार को पिकनिक मनाने चंदौली के चकिया स्थित लतीफशाह बीयर गया था। वहां स्नान के दौरान सौरभ डूब गया था।
विज्ञापन
लतीफशाह बीयर में डूबने से हुई थी मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के चकिया स्थित लतीफशाह बीयर में डूबे सौरभ श्रीवास्तव (28) का शव 15 घंटे बाद रविवार की सुबह एनडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद सौरभ का शव पहड़िया क्षेत्र की चित्रगुप्त नगर कॉलोनी स्थित घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पहाड़िया क्षेत्र की चित्रगुप्त नगर कॉलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव सिविल कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। शनिवार को अपने चार सहकर्मी दोस्तों के साथ सौरभ पिकनिक के लिए लतीफशाह बीयर गया था। बीयर के मुख्य जलाशय में नहाने के दौरान सौरभ डूब गया। उसके दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग भाग कर आए और सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जांच के नाम पर ढाबा से वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मी सहित तीन गिरफ्तार, झड़प के बाद चढ़े हत्थे
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद रविवार सुबह सौरभ का शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि घर के इकलौते बेटे सौरभ के पिता अनिल श्रीवास्तव की मौत हो चुकी है। उन्हीं की जगह उसे मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। सौरभ के परिवार में उसकी पत्नी गरिमा, चार वर्षीय बेटा, मां अनीता देवी और एक छोटी बहन है। सौरभ का शव देख कर उसकी पत्नी और मां बेसुध हो गईं। परिजन बड़ी ही मुश्किल से दोनों को संभाले हुए थे।