नशे को लेकर दंपति में हुआ झगड़ा, पत्नी ने चार बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ नींद की दवा खा कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया है। मां समेत सभी बच्चे अभी जिला अस्पताल में भर्ती है और सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पति के नशा करने को लेकर हुए विवाद के बाद क्षुब्ध एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ नींद की गोलियां खा ली। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी तारादेवी उर्फ नेहा (32) पत्नी भगवती प्रसाद ने शुक्रवार सुबह पति से विवाद के बाद अपने चार बच्चों नन्दनी (11), राज (9), आदर्श (7), अनीकेत (6) के साथ नींद की गोलियां खा ली। इसके बाद सभी अचेत हो गए। हालत गंभीर देख आननफानन में पति ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार शुरू किया गया।
भगवती प्रसाद नशा करता था जिस पर पत्नी नेहा आपत्ति जताती थी। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था। भगवती दिल्ली मे कपड़ों का कारोबार करता है और कुछ दिनों से अपने गांव शंकरपुर आया हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ समीर ने बताया कि महिला और उसके चारों बच्चे नींद की दवा खाए हुए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है।
डॉ मनोज कुमार एवं बच्चों के डाक्टर अनुराग सिंह को बुला लिया गया है। वहीं बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों को देखने पहुंचे बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि इलाज चल रहा है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।