फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife attempt suicide with 4 children in dispute with husband for liquor in ballia

पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि पति ने कहा- कसम खाता हूं, आज के बाद कभी नशा नहीं करूंगा

Sat, 22 Jun 2019 05:34 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 22 Jun 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Wife attempt suicide with 4 children in dispute with husband for liquor in ballia
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बलिया में पति के नशा करने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पति को काफी पछतावा हुआ। उसने पत्नी और बच्चों की कसम खाते हुए भविष्य में कभी नशा न करने की बात कही। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि महिला पति के नशा करने को लेकर काफी दुखी थी। बच्चों के भविष्य को लेकर वह नशा छोड़ने की बात कहती थी लेकिन उसका पति नहीं माना। इस बात को लेकर शुक्रवार को पति से हुए विवाद के बाद बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने खुद नींद की गोलियां खाई और अपने चार बच्चों को भी खिला दी थी।
विज्ञापन


सभी का इलाज जिला अस्पताल में शुक्रवार से चल रहा था। घटना के बाद पति सदमे में आ गया था और अपने किए पर काफी अफसोस जता रहा था। पत्नी की हालत सामान्य होने के बाद अपनी पत्नी से बोला कि कसम खाता हूं, आज के बाद मैं कभी नशा नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह डॉक्टरों ने हालत सुधरने पर बच्चों के साथ मां को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। उधर, घर पहुंचने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण दरवाजे पर जुट गए। पत्नी घर के अंदर चली गई लेकिन बच्चे सहमे हुए दिखे। यह देख पिता ने बच्चों को दुलारना शुरू कर दिया। उसने कसम खाई कि भविष्य में कभी नशा नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed