{"_id":"64569e7a2a2c5efa6d085504","slug":"wife-also-in-field-in-honor-of-husband-varanasi-news-c-20-1-191212-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पति के सम्मान में पत्नी भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पति के सम्मान में पत्नी भी मैदान में
विज्ञापन
सोनभद्र। निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमने में अब कुछ घंटे शेष रह गए हैं। अंतिम दौर में हर प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जीतोड़ कोशिश कर रहा है। निर्वाचन क्षेत्र के हर मतदाता तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की वह भरपूर कोशिश कर रहे हैं। कम समय होने के कारण जहां वह नहीं पहुंच पा रहे, वहां अपने परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी जनसंपर्क के लिए कूद पड़े हैं। कहीं पति के लिए पत्नी मांग रही हैं तो कहीं बेटा-बहू, भाई सहित अन्य रिश्तेेदार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कई प्रत्याशियों ने तो चुनाव की कमान संभालने के लिए आसपास के जिलों में रहने वाले अपने नजदीकी रिश्तेदारों को भी बुला लिया है।
11 मई को मतदान के लिए नौ मई की शाम छह बजे के बाद चुनावी शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी किसी तरह का जुलूस, रैली या सभा नहीं कर पाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए उनके पास अब ढाई दिन का समय ही शेष बचा है। नामांकन के बाद से प्रत्येक वार्ड के हर घर तक पहुंचने की कोशिश में जुटे प्रत्याशी चुनावी कार्यों की व्यस्तता के कारण अभी भी कई इलाकों में खुद नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को प्रचार में उतारा है। महिलाओं के लिए आरक्षित सोनभद्र नगर पालिका, चुर्क-घुर्मा, ओबरा, डाला नगर पंचायत में प्रत्याशी के साथ उनके पति प्रचार में जुटे हैं। वहीं चोपन, अनपरा, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी और घोरावल में अपने पति को वोट दिलवाने के लिए पत्नी घर-घर जाकर वोट मांग रही है। बेटा, बहू, भाई के अलावा अन्य रिश्तेदारों ने भी चुनाव की कमान संभाल ली है। बाहर से रिश्तेदार भी आए हैं, ताकि प्रत्याशी अगर प्रचार में जाय तो कार्यालय या घर का काम प्रभावित न हो।