{"_id":"64b197e49fbe07ee7607aa94","slug":"wife-also-comes-to-the-office-with-the-dean-video-viral-varanasi-news-c-20-vns1013-292817-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संकायाध्यक्ष के साथ पत्नी भी आती हैं कार्यालय, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संकायाध्यक्ष के साथ पत्नी भी आती हैं कार्यालय, वीडियो वायरल
विज्ञापन
शोध छात्र ने कुलपति को पत्र लिखकर की शिकायत, कार्रवाई की मांग की
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एक संकाय प्रमुख के साथ पत्नी भी कार्यालय आती हैं। उनके कार्यालय में ही बैठती हैं। विभागीय कार्यों में पूरा दखल देती हैं। ये आरोप संकाय के शोध छात्र ने लगाए। साथ ही मामले की शिकायत कुलपति से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ, संकाय प्रमुख के कमरे में एक कुर्सी पर पत्नी के बैठने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शोध छात्र अधोक्षज पांडेय ने कुलपति को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि संकाय प्रमुख के कार्यालय में उनकी पत्नी अक्सर मौजूद रहती हैं। वह विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप करती हैं। प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक बैठकों में भी मौजूद रहती हैं। उन बैठकों में शामिल होती हैं, जहां सदस्यों के अलावा किसी और को शामिल होने की अनुमति नहीं रहती। इस पर शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।