जानिए क्यों डाफी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने बंद कराया गाड़ियों का आवागमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित डाफी टोल प्लाजा पर सीरगोर्धनपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उनको समझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। काफी जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंचे एनएचआई के जनरल मैनेजर जयराज सिंह और एडीजीएम मनीष कुमार ने उनको 2 दिन के भीतर हाईवे पर हुए गड्ढों को मरम्मत करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
सीर गोवर्धनपुर निवासी समाजवादी पार्टी के नेता नत्थू यादव और जय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शनिवार को मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान हाइवे पर गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था।
इस समय डाफी टोल से लेकर विश्वसुंदरी पुल तक हाइवे पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में विश्वसुंदरी पुल पर एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई थी। आलम यह है कि हाइवे मोटरसाइकिल और साइकिल से चलने लायक नहीं रह गया है। टोल के मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि हाइवे पर गढ्ढे को भरने के बाद सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार तक मरम्मत का काम हो जाएगा।