{"_id":"60a969218ebc3e29be289035","slug":"white-fungus-patients-will-be-admitted-in-bhu-post-covid-ward-mau-resident-patient-improving-health","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : बीएचयू पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती होंगे व्हाइट फंगस के मरीज, मऊ निवासी मरीज की सेहत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : बीएचयू पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती होंगे व्हाइट फंगस के मरीज, मऊ निवासी मरीज की सेहत में सुधार
Sun, 23 May 2021 01:57 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 23 May 2021 01:57 AM IST
सार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए तो ब्लैक फंगस के मामले बढ़ने लगे। इसी बीच शुक्रवार को मऊ निवासी एक बुजुर्ग में व्हाइट फंगस संक्रमण का मामला सामने आ गया। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया और बीएचयू अस्पताल भी।
विज्ञापन
मऊ में व्हाइट फंगस का एक मामला, वाराणसी में चल रहा उपचार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ में व्हाइट फंगस का पहला मरीज मिलने के बाद अब बीएचयू अस्पताल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगर कोई मरीज बीएचयू आया तो उसको पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और अस्पतालों में ऐसे मरीजों की जानकारी मिलने पर तुरंत सीएमओ ऑफिस को सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि वाराणसी में व्हाइट फंगस का कोई मरीज नहीं मिला है। ब्लैक फंगस की तरह ही व्हाइट फंगस में भी कोरोना संक्रमित और कोरोना को मात देने वाले दोनों ही मरीजो में ऐसे मामले भी सामने आते जा रहे हैं। अब बीएचयू अस्पताल में चेस्ट वार्ड में बने 40 बेड के पोस्ट कोविड वार्ड में ऐसे मरीजों को भर्ती करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम को भी अलर्ट किया गया है। यहीं पर जांच और इलाज की सभी सुविधाएं रहेंगी। वहीं मऊ निवासी जिस मरीज में व्हाइट फंगस की पुष्टि हुई है उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लंका स्थित एक निजी क्लीनिक से जुड़े डॉ. आदित्य क्षितिज ने बताया कि सोमवार को मरीज को जांच के लिए बुलाया गया है। उसे जो दवाइयां दी गई हैं, अगर उससे राहत नहीं मिली तो ऑपरेशन ही विकल्प है।
विज्ञापन
बताया कि मरीज की मॉनिटरिंग की जा रही है। मामले में बीएचयू के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने कहा कि अभी अस्पताल में कोई व्हाइट फंगस का मरीज तो नहीं है। लेकिन समय रहते सभी तैयारियां की जा रही हैं। अगर कोई मरीज आता भी है तो उसे पोस्ट कोविड वार्ड में ही भर्ती किया जाएगा। वार्ड में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम, जांच, दवा सहित सभी व्यवस्थाएं हैं।
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इंजेक्शन का इंतजार
बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए शासन की ओर से बीएचयू को मिलने वाले एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन की 100 डोज शुक्रवार को खत्म हो गई। अस्पताल के एमएस ने स्वास्थ्य विभाग से 300 वायल इंजेक्शन और मांगे हैं। अभी इंजेक्शन का इंतजार हो रहा है। बताया कि 300 वायल इंजेक्शन मिलते ही उसे मरीजों को लगाया जाएगा।
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए इंजेक्शन का इंतजार
बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए शासन की ओर से बीएचयू को मिलने वाले एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन की 100 डोज शुक्रवार को खत्म हो गई। अस्पताल के एमएस ने स्वास्थ्य विभाग से 300 वायल इंजेक्शन और मांगे हैं। अभी इंजेक्शन का इंतजार हो रहा है। बताया कि 300 वायल इंजेक्शन मिलते ही उसे मरीजों को लगाया जाएगा।
वाराणसी में पांव पसार रहा ब्लैक फंगस, अब तक 74 मामले
वाराणसी में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 74 हो चुकी है। बीएचयू में ब्लैक फंगस के तीन मरीजों का शनिवार को ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा पहले से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। अब बीएचयू में ब्लैक फंगस के ऑपरेशन वाले मरीजों की संख्या 9 हो गई है। जबकि इससे होने वाली मौतों की चार हो गई। बीएचयू में ब्लैक फंगस के कुल 74 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 2 मरीजों की पहले मौत हुई थी। जबकि 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई।
बाकी 70 का पोस्ट कोविड वार्ड, इमरजेंसी, सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में इलाज चल रहा है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रोफ़ेसर केके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को तीन नए मरीज भी आए। बताया कि जिन 2 मरीजों की शनिवार को मौत हुई है, वे कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ ब्लैक फंगस से पीड़ित थे।