फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Where the encroachment was removed, the shops were decorated again

जहां से हटाया अतिक्रमण वहीं फिर सज गई दुकानें

Sun, 17 Oct 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Where the encroachment was removed, the shops were decorated again
शहर को जाम से निजात दिलाने और सुगम यातायात के लिए करीब 10 दिन पहले नगर निगम, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहरभर में अभियान चलाकर सड़कों से अतिक्रमण हटाया था। दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन सड़कों पर फिर से दुकानें सज गईं है। इसके चलते सड़कों पर चलना फिर मुश्किल हो रहा है और जाम की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम और प्रशासन ने चौकाघाट लकड़ी मंडी, पहड़िया मंडी के सामने, अर्दली बाजार, पांडेयपुर-लालपुर रोड, गिलटबाजार, गोदौलिया, काटनमिल चौकाघाट, मकबूल आलम रोड, लंका, रविदास गेट सहित अन्य इलाकों में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया था। साथ ही चेतावनी भी दी गई थी कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। इधर बीच त्योहार के चलते जैसे ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान ठंडा हुआ वैसे ही दुकानें फिर से सड़कों पर सज गई। जहां-तहां सड़क किनारे वाहन खड़ा होने लगे हैं। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहार के चलते अभियान को रोका गया था। फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जहां दोबारा अतिक्रमण हुआ है, वहां स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।-सुमित कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed