फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When you met your loved ones in your home, then your eyes spilled

अपना घर में अपनों से हुई मुलाकात तो छलकी आंखें

Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
When you met your loved ones in your home, then your eyes spilled
अपना घर आश्रम में अपनों से जब मुलाकात हुई तो परिवार वालों की आंखें खुशी से छलक उठीं। अमृतसर से लापता सेना के रिटायर जवान अवतार सिंह मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। वह एक दिन घर से लापता हो गए। बुधवार को अवतार के भतीजे आश्रम पहुंचे। चाचा-भतीजे ने एक दूसरे को देखा और फूट-फूटकर रो पड़े। अपना घर आश्रम को लाख-लाख धन्यवाद देते हुए अवतार को विदा कराकर अपने साथ ले गए। अमृतसर से लापता होने के बाद वह किसी तरह बनारस पहुंच गए। कई महीनों तक सड़क किनारे गुजर बसर करते रहे। इस दौरान पैरों में कीड़े भी पड़ गए। पांच महीने पहले गुरुबाग गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी समाजसेवी सौरभ हांडा की सूचना पर अवतार सिंह को अपना घर की टीम आश्रम ले आई। पैरों और मानसिक स्थिति का इलाज किया गया। लगातार सेवा और चिकित्सा के बाद उन्होंने अपने घर का पता अमृतसर में बताया। इसके बाद सौरभ ने अवतार के घर वालों से संपर्क किया। घर पर अवतार के बारे में पता चला तो लोगों की खुशी की ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed