फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When the water supply came to a standstill, the public blocked the road

जलापूर्ति ठप होने पर जनता ने किया चक्का जाम

Sat, 19 Jun 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
When the water supply came to a standstill, the public blocked the road
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जलापूर्ति नहीं होने से खफा लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सिंधोरा मार्ग पर नारायणपुर-सरसौली चौराहे के समीप खाली बाल्टी लेकर महिलाओं और पुरुषों ने खड़े होकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और जलकल के अधिकारियों ने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया गया। पूर्व पार्षद सुनीता यादव ने बताया कि कई दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही थी। जलकल व जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने जनहित से जुड़ी समस्या की सुध नहीं ली। हालात बिगड़ते गए और चार दिन से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं का कहना था कि गर्मी में पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। सुनीत यादव ने बताया कि स्थानीय पार्षद सुनील सोनकर को भी लोगों ने फोन किया लेकिन वह नहीं आए। इस मौके पर सुषमा, ललिता, रेखा देवी, विमला देवी, मालती देवी, विमला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed