वाराणसी: परिजनों ने डांटा तो पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, घंटे भर तक हलकान रही पुलिस, जानिए कैसी उतरी
पहड़िया स्थित अशोक विहार कॉलोनी में युवती ने घंटेभर तक पुलिस को छकाए रखा। परिजनों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह पानी की टंकी पर चढ़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोक विहार कॉलोनी के पानी टंकी पर शुक्रवार शाम एक युवती चढ़ गई। परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने घंटेभर तक पुलिस को छकाए रखा। हलकान पुलिस ने समझाने की लाख कोशिशें की लेकिन वह नहीं मानी। बाद में मां की विनती पर किसी तरह युवती टंकी से उतरी।
अशोक विहार कॉलोनी फेज-एक में रहने वाली 24 वर्षीय युवती शाम चार बजे घर में झगड़ा होने के बाद कॉलोनी स्थित पानी टंकी पर जाकर चढ़ गई। लोगों की नजर जब युवती पर पड़ी तो जैतपुरा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
एसीपी चेतगंज नीतीश प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। किसी तरह पुलिस और युवती की मां ने एक घंटे तक समझाने के बाद युवती को नीचे उतरवाया। परिजनों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह पानी की टंकी पर चढ़ गई।
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर पहुंचा आवेदन के लिए
काशी विद्यापीठ ब्लॉक कार्यालय पर शुक्रवार को उस समय लोग सकते में आ गए जब फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पकड़ा गया। केसरीपुर गांव का युवक अपनी माता के विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने ब्लॉक कार्यालय आया था। उसने जब गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी अंशुमान सिंह को आवेदन के साथ पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा तो उन्हें शक हुआ।
जांच की तो मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी निकला। उन्होंने युवक से पूछताछ कि तो उसने बताया कि जगतपुर स्थित एक साइबर कैफे के माध्यम से प्रमाण पत्र बना है। युवक भी फर्जी प्रमाण पत्र की बात सुन अवाक रह गया। उसने कैफे के खिलाफ शिकायत करने की बात कही।