फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When the driver became suspicious, the passenger ran away with the bike.

Varanasi News: चालक लघुशंका करने लगा तो बाइक लेकर भागा यात्री

Fri, 05 Jan 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
When the driver became suspicious, the passenger ran away with the bike.
वाराणसी। आवागमन की सुविधा प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी के चालक की बाइक उसका यात्री लेकर भाग निकला। प्रकरण को लेकर पीड़ित बाइक चालक की शिकायत पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संजय नगर कॉलोनी, रमरेपुर पहड़िया निवासी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को उसे कैंट स्टेशन से चमाव की बुकिंग मिली। बुकिंग करने वाले यात्री को वह अपनी बाइक पर बैठा कर चमाव गांव के समीप पहुंचा। वहां वह अपनी बाइक यात्री के भरोसे खड़ी कर कुछ दूरी पर लघुशंका करने लगा। उसी दौरान यात्री उसकी बाइक लेकर भाग निकला। वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा, लेकिन बाइक सवार यात्री को पकड़ नहीं पाया। संवाद
विज्ञापन

चर्च की सफाईकर्मी की हत्या का आरोपी तीन घंटे कस्टडी रिमांड पर
वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित चर्च के कर्मचारी आवास में बीते एक जनवरी को महिला सफाईकर्मी विक्टोरिया सोरेन (55) की हत्या के आरोपी जितेंद्र महादेव यादव को कैंट थाने की पुलिस ने अदालत की अनुमति से बृहस्पतिवार को तीन घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपना बयान बदलता रहा।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने महिला से खाना मांगा था, लेकिन वह नहीं दी तो उसे मार डाला। फिर कहा कि महिला के साथ उसने अभद्रता की कोशिश की थी, उसके विरोध करने पर उसे मार डाला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे वापस जिला जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र महादेव यादव के खिलाफ वर्ष 2014 में आजमगढ़ के मेहनगर क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। महिला से दुष्कर्म में विफल रहने पर जितेंद्र ने दांत से उसका नाक-कान काट लिया था। हालांकि पुलिस ने महज मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। उस आरोप में वह छह माह जेल में था। उसके गांव के समीप के चौकीदार पंकज ने पुलिस को बताया कि वह मनोरोगी है। उसके चार नाम जितेंद्र, महादेव, चेतू और जित्तन हैं।

रोहनिया में छत गिरने से मजदूर की मौत की मुख्य खबर में जोड़


उधर, हादसे में रिंकू की मौत की सूचना पाकर पत्नी सपना और परिजन रोते-बिलखते हुए रोहनिया थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रिंकू दो भाइयों में बड़ा था। इस संबंध में रोहनिया थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed