पीएम मोदी बोले- जय काशी कोतवाल नीलिमा जी, जब 'जी' लगाने को किया मना तो जानें प्रधानमंत्री का क्या था जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 85 कालभैरव की सिद्धमाता गली में रहने वाली गृहिणी नीलिमा मेहता से बातचीत की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जय काशी कोतवाल... कैसी हैं आप नीलिमा जी...?
पीएम मोदी ने कहा कि कालभैरव की गलियों से मिजाज तो बड़ा सुंदर दिख रहा है। इस गली की सफाई रोजाना होती है या सिर्फ आज ही हुई है। इस पर नीलिमा ने कहा कि सब आपकी देन है, तो प्रधानमंत्री ने समझाया कि साफ-सफाई नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं है।
प्रधानमंत्री ने पूछा कि गलियों में प्रकाश की व्यवस्था हुई या नहीं हुई। नीलिमा ने उन्हें बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत वाटर सप्लाई, सीवर, बिजली और चौके बिछाने का जो काम हो रहा है, वह गजब का है और देख कर आनंद आ जाता है। साफ-सफाई की व्यवस्था ऐसी है कि मन करता है कि घर से बाहर निकल कर खुद झाड़ू लगा दें। इस दौरान नीलिमा ने अपने वार्ड के सभासद के कामकाज की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
मेरे भी संस्कार बने रहने चाहिए
नीलिमा से बातचीत शुरू हुई तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि कृपया आप हमें नीलिमा मेहता जी कह कर संबोधित न करें। इस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि हमारे भी संस्कार बने रहना चाहिए। नीलिमा और प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में बीच में एक बार व्यवधान भी पैदा हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद इंटरनेट कनेक्टिविटी सही होते ही प्रधानमंत्री ने दोबारा नीलिमा से बातचीत की।