यूपी: लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो बन गया वाहन चोर, बोला- घर का खर्च चलाने के लिए अपनाया ये रास्ता
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुणे में काम करता था, आंशिक लॉकडाउन लगा तो नौकरी छूट गई। घर आया तो खर्च चलाने के लिए बहुत हाथ पैर मारा लेकिन कहीं काम नहीं मिला तो जुर्म का ही रास्ता सुझा। उसके घर से चोरी की कई बाइकें बरामद हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले हफ्ते राजवाड़ी से चोरी हुए ट्रैक्टर को वाराणसी पुलिस ने बुधवार को शिवदशा गांव के पास चेकिंग के दौरान बरामद कर आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रैक्टर लेकर बलुआ के रास्ते बिहार बेचने के लिए ले जा रहा था। वहीं आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छुपाकर रखी चोरी की चार बाइक भी कब्जे में लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पंकज यादव ने बताया कि पुणे में काम करता था, आंशिक लॉकडाउन लगा तो नौकरी छूट गई। घर आया तो खर्च चलाने के लिए बहुत हाथ पैर मारे लेकिन कहीं काम नहीं मिला तो जुर्म का ही रास्ता सूझा। रजवाड़ी के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक सुनील पांडेय ने 18 मई को दरवाजे के बाहर से ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसकी जांच पड़ताल में चौबेपुर थाने की टीम लगी थी कि इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी को सूचना मिली कि चोरी ट्रैक्टर के साथ एक युवक बलुआ की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए भगतुआ मार्ग से आगे शिवदशा गांव के समीप बरामद कर लिया।
इस दौरान कैथी निवासी आरोपी पकंज यादव से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बताया कि ट्रैक्टर चोरी के बाद संदहा में रखा था। बेचने के लिए बिहार जा रहा था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पंकज ने कबूला कि लॉकडाउन में घर का खर्च चलाने के लिए अपने साथी उमेश यादव निवासी नक्खी घाट के साथ मिलकर चोरी करने लगा।
बहरामपुर से चोरी की अपाचे, पांडेयपुर से चोरी होंडा सीडी डीलक्स रजवाड़ी में और चोरी की दो बाइक कैथी स्थित घर में है। निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइक बरामद कर आरोपी का विभिन्न धाराओं में चालान किया।