फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wheel chair fare fixed for elderly and disabled people for Journey up to Kashi Vishwanath Dham

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम तक अब यात्रा होगी सुगम, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का किराया तय

Wed, 02 Nov 2022 08:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 08:44 PM IST
सार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं से व्हील चेयर संचालक मनमाना पैसा नहीं वसूल पाएंगे। गोदौलिया और गिरजाघर चौराहा से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक जाने-आने का किराया 400 रुपये तय किया गया है। 
 

विज्ञापन
wheel chair fare fixed for elderly and disabled people for Journey up to Kashi Vishwanath Dham
व्हील चेयर संचालकों संग बैठक करते एसीपी दशाश्वमेध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के संग व्हीलचेयर के नाम पर लूट नहीं हो सकेगी। व्हीलचेयर का रेट तय कर दिया गया। बुधवार को एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने 73 व्हील चेयर संचालकों संग बैठक की। तय हुआ कि दशाश्वमेध घाट आरती, काल भैरव मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूला जाए।

विज्ञापन


इस दौरान रूट और रेट दोनों तय हुआ। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय के अनुसार गोदौलिया और गिरजाघर चौराहा से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक  जाने-आने का किराया 400 रुपये, गिरजाघर या गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट तक जाना, आरती देखना और वापस आना 300 रुपये और गिरजाघर या गोदौलिया चौराहे से कालभैरव बाबा का दर्शन और वापस आना 600 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

मनमाना दाम वसूलने की शिकायत पर होगी कार्रवाई

बैठक में सभी व्हील चेयर संचालकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया गया। उन्होंने व्हील चेयर संचालकों को ताकीद किया कि यदि श्रद्धालुओं से मनमाना दाम वसूलने और दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed