{"_id":"6362893d106fb851a35b087d","slug":"wheel-chair-fare-fixed-for-elderly-and-disabled-people-for-journey-up-to-kashi-vishwanath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम तक अब यात्रा होगी सुगम, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का किराया तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम तक अब यात्रा होगी सुगम, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर का किराया तय
Wed, 02 Nov 2022 08:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Nov 2022 08:44 PM IST
सार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं से व्हील चेयर संचालक मनमाना पैसा नहीं वसूल पाएंगे। गोदौलिया और गिरजाघर चौराहा से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक जाने-आने का किराया 400 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
व्हील चेयर संचालकों संग बैठक करते एसीपी दशाश्वमेध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के संग व्हीलचेयर के नाम पर लूट नहीं हो सकेगी। व्हीलचेयर का रेट तय कर दिया गया। बुधवार को एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने 73 व्हील चेयर संचालकों संग बैठक की। तय हुआ कि दशाश्वमेध घाट आरती, काल भैरव मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं से मनमाना किराया नहीं वसूला जाए।
विज्ञापन
इस दौरान रूट और रेट दोनों तय हुआ। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय के अनुसार गोदौलिया और गिरजाघर चौराहा से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक जाने-आने का किराया 400 रुपये, गिरजाघर या गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट तक जाना, आरती देखना और वापस आना 300 रुपये और गिरजाघर या गोदौलिया चौराहे से कालभैरव बाबा का दर्शन और वापस आना 600 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
मनमाना दाम वसूलने की शिकायत पर होगी कार्रवाई
बैठक में सभी व्हील चेयर संचालकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया गया। उन्होंने व्हील चेयर संचालकों को ताकीद किया कि यदि श्रद्धालुओं से मनमाना दाम वसूलने और दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन